28.3 C
Agra
Homeउत्तर प्रदेशअयोध्या हाईवे पर बोलेरो–ट्राला की टक्कर, तीन की मौत, आठ घायल

अयोध्या हाईवे पर बोलेरो–ट्राला की टक्कर, तीन की मौत, आठ घायल

अयोध्या में भयावह सड़क हादसा: 10 तीर्थयात्री सवार बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त

अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक भीषण हादसा हो गया। प्रयागराज हाईवे पर कल्याण भदरसा के पास तीर्थयात्रियों से भरी एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्राला से टकरा गई। लगभग सुबह पांच बजे हुए इस हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के रीवा जिले के मऊगंज निवासी चित्रसेन पटेल (50) अपने परिवार के कुल दस सदस्यों के साथ रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आ रहे थे। वे बुधवार को बोलेरो से यात्रा पर निकले थे। गुरुवार की भोर में जैसे ही वाहन कल्याण भदरसा के करीब पहुंचा, चालक को अचानक झपकी आ गई और गाड़ी सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राला में जा भिड़ी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि चित्रसेन की बेटी अंकिता पटेल (25), महेंद्र मणि पटेल की पत्नी मीराबाई (25) और चालक राम यश मिश्रा (50) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चित्रसेन, उनकी पत्नी चंद्रकला (45), बेटा तनुज (20), दीपक कुमार पटेल (35), कुसुम (35), आशीष पटेल (23), शिवांश (5) और उसकी मां शशि पटेल (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पूराकलंदर पुलिस मौके पर पहुंची और तीन एंबुलेंस के जरिए घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका उपचार जारी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं तथा दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments