33.7 C
Agra
Homeआगराटोकन प्रणाली से पिनाहट खरीद केंद्र पर हो रही बाजरा की खरीद,...

टोकन प्रणाली से पिनाहट खरीद केंद्र पर हो रही बाजरा की खरीद, किसानों को मिल रही सुविधा

आगरा जनपद के पिनाहट स्थित बाजरा खरीद केंद्र पर किसानों से उपज की खरीद टोकन प्रणाली के माध्यम से की जा रही है। बाह तहसीलदार दयानंद पोरुष की निगरानी में संचालित इस प्रक्रिया में सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान अपनी फसल लेकर केंद्र पर पहुंच रहे हैं।

किसानों को सुव्यवस्थित और परेशानी-मुक्त सुविधा देने के उद्देश्य से टोकन वितरण की व्यवस्था लागू की गई है, जिससे किसानों को तय क्रम में अपनी उपज बेचने का अवसर मिल रहा है। इससे न केवल भीड़ नियंत्रित हो रही है, बल्कि खरीद प्रक्रिया भी सुचारु रूप से चल रही है।

केंद्र पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस और प्रशासन की सक्रियता से पूरे दिन केंद्र का संचालन शांतिपूर्वक तरीके से हुआ। एमआई बृजेश शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन की तरह आज भी पूरी पारदर्शिता के साथ टोकन के जरिए बाजरा की खरीद की गई है।

उन्होंने कहा कि आगे भी इसी प्रणाली को जारी रखा जाएगा, ताकि सभी किसानों को समय पर अपनी फसल बेचने का अवसर मिल सके और किसी को भी अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे टोकन व्यवस्था का पालन करें और निर्धारित समय पर ही केंद्र पर पहुंचें, जिससे व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments