9.1 C
Agra
Homeआगराभाजपा का मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान तेज़, कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी

भाजपा का मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान तेज़, कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी

आगरा। फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गहन मतदाता पुनरीक्षण एवं शुद्धिकरण (एसआईआर) अभियान के तहत कार्यकर्ताओं के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यशाला धिमश्री स्थित नोनू शर्मा हॉट वालों के कोल्ड स्टोर में संपन्न हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे घर-घर जाकर पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश रावत ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक प्रणाली की मजबूती की पहली कड़ी है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को सक्रिय होकर मतदाता जागरूकता अभियान में योगदान देना चाहिए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पूनिया ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सेवा की भावना से कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की मज़बूती ही पार्टी की असली ताकत है, और यह तभी संभव है जब हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो। विधायक छोटेलाल वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सटीक मतदाता सूची एक मज़बूत लोकतंत्र की नींव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपने क्षेत्र में मतदाता सूची अद्यतन का कार्य करें।

कार्यक्रम के संयोजक सोनू शर्मा ने बताया कि यह अभियान जनता के विश्वास को और प्रगाढ़ करेगा। उन्होंने कहा कि “हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाना भाजपा का संगठनात्मक कर्तव्य है।” कार्यशाला में लोकसभा प्रभारी कन्हैयालाल गुप्ता, विधानसभा संयोजक सेनू रघुवंशी, शडदेव शर्मा, ऋषि उपाध्याय, प्रदीप भाये, वि प्रकाश शल्य, बबीता चौहान, योगेश चौहान, भानु शर्मा समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments