37.7 C
Agra
HomeUncategorizedयूपी में 125 डीएसपी का तबादला, 28 पीपीएस अधिकारियों को मिला आईपीएस...

यूपी में 125 डीएसपी का तबादला, 28 पीपीएस अधिकारियों को मिला आईपीएस प्रमोशन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने प्रदेशभर में तैनात 125 डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इनमें बड़ी संख्या उन अधिकारियों की है, जिन्हें हाल ही में पदोन्नति मिली थी। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश के 28 वरिष्ठ पीपीएस अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) कैडर में पदोन्नत करने की मंजूरी प्रदान की है।

यूपी पुलिस में 125 डीएसपी के तबादले

जारी ट्रांसफर सूची के अनुसार, मुरादाबाद में तैनात रहे डीएसपी कमलेश कांत को नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) नियुक्त किया गया है। वहीं, सुनील कुमार सिंह को बिजनौर में डीएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, अरुण कुमार शुक्ला को कौशांबी, रनवीर सिंह यादव को शाहजहांपुर, राम किशन को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त तथा वीर सेन सिंह को बलरामपुर में डीएसपी के पद पर तैनात किया गया है।

इन अधिकारियों को मिली नई तैनाती

प्रशासनिक फेरबदल के तहत सत्येंद्र भूषण तिवारी को मऊ, देवराज सिंह को आजमगढ़ और अंकित तिवारी को गाजीपुर का डीएसपी बनाया गया है। वहीं, अरुण कुमार को सुल्तानपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार द्वारा जारी तबादला सूची में कई अन्य अधिकारियों के भी कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

28 पीपीएस अधिकारियों को मिला आईपीएस कैडर में प्रमोशन

इसी बीच, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2025 की चयन सूची के तहत उत्तर प्रदेश प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 28 वरिष्ठ अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति देने की औपचारिक अधिसूचना जारी की है। यह फैसला संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिफारिश और 25 जून 2026 को आयोजित चयन समिति की बैठक के आधार पर लिया गया है।जारी अधिसूचना के अनुसार, आईपीएस में पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में 1997 बैच के दो, 1998 बैच का एक, 1999 बैच के 15 और 2000 बैच के 10 पीपीएस अधिकारी शामिल हैं।

ये अधिकारी बने आईपीएस

आईपीएस कैडर में पदोन्नत किए गए अधिकारियों में कमल किशोर, सुरेश चंद्र रावत, शौक इकबाल, राहुल मिठास, आलोक कुमार शर्मा, राज कुमार, महेश सिंह अत्री, विनीत भटनागर, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, शशि शेखर सिंह, कुलदीप सिंह, ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, हरेंद्र प्रताप यादव, बंजराज सिंह यादव और डॉ. कृष्ण गोपाल प्रमुख हैं। इसके अलावा मधुबन कुमार सिंह, कपिल देव सिंह, बलवंत कुमार चौधरी, राहुल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडे, प्रीति बाला गुप्ता, विकास चंद्र त्रिपाठी, पूर्णेंदु सिंह, हरेंद्र कुमार, मार्तंड प्रकाश सिंह, अभय नाथ त्रिपाठी, पवित्र मोहन त्रिपाठी और देवेश कुमार शर्मा को भी आईपीएस कैडर में पदोन्नत किया गया है। यह प्रशासनिक फेरबदल और पदोन्नति प्रक्रिया उत्तर प्रदेश पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments