28.5 C
Agra
Homeदेशपिंपरी-चिंचवड़ में भारी बारिश से बड़ा हादसा टला, कचरे का विशाल ढेर...

पिंपरी-चिंचवड़ में भारी बारिश से बड़ा हादसा टला, कचरे का विशाल ढेर ऑफिस पर गिरा, सभी 16 कर्मचारी सुरक्षित

पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ स्थित मोशी इलाके में बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया। लगातार बारिश के कारण पुराने कचरे का विशाल ढेर खिसककर पास स्थित तीन मंजिला इमारत पर जा गिरा, जिससे इमारत का एक हिस्सा ढह गया। शुरुआती जानकारी में करीब 16 कर्मचारियों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई गई थी। हालांकि राहत की बात यह रही कि प्रशासन के मुताबिक इस घटना में किसी की जान नहीं गई और सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, जिस इमारत पर कचरे का ढेर गिरा, उसका इस्तेमाल एक निजी कंपनी के प्रशासनिक कार्यालय के रूप में किया जा रहा था। यह कंपनी नगर निगम की ओर से उसी परिसर में कचरा प्रोसेसिंग का कार्य कर रही थी। भारी बारिश के चलते कचरे का पुराना ढेर कमजोर होकर अचानक इमारत की ओर खिसक गया। इससे भवन का एक कंक्रीट स्लैब टूट गया और इमारत का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

अधिकारियों ने क्या कहा?

पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम के आयुक्त विजय सूर्यवंशी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह लगातार बारिश के कारण कचरे के ढेर का ढीला होकर इमारत पर गिरना प्रतीत होती है। घटना के समय करीब 16 कर्मचारी कार्यालय के अंदर मौजूद थे। वहीं, मेयर रवि लांडगे ने बताया कि तेज बारिश से इलाके में जलस्तर बढ़ गया था, जिसके कारण जमा कचरा और मलबा इमारत पर आ गिरा। हादसे के समय कर्मचारी दोपहर का भोजन कर रहे थे। दो लोग तुरंत बाहर निकल आए, जबकि बाकी कर्मचारियों को रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया।

युद्धस्तर पर चला बचाव अभियान

घटना की सूचना मिलते ही NDRF, फायर ब्रिगेड, पुलिस, एम्बुलेंस, स्वास्थ्य विभाग और पर्यावरण विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। संयुक्त बचाव अभियान चलाकर सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रशासन ने बताया कि फिलहाल इलाके की निगरानी की जा रही है और कचरे के ढेर की स्थिरता की जांच के साथ घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments