18.1 C
Agra
HomeदेशEternal में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन: Deepinder Goyal CEO पद छोड़ेंगे, Blinkit के...

Eternal में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन: Deepinder Goyal CEO पद छोड़ेंगे, Blinkit के Albinder Dhindsa संभालेंगे कमान

CEO बदला, रणनीति बदली: Eternal में 1 फरवरी 2026 से नया नेतृत्व

Deepinder Goyal ने 1 फरवरी 2026 से Eternal के डायरेक्टर, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO के पद से हटने का फैसला किया है। कंपनी के बोर्ड ने उन्हें अगले पांच वर्षों के लिए वाइस चेयरमैन और डायरेक्टर बनाए जाने की सिफारिश की है, जिसे शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं, Blinkit के मौजूदा CEO अलबिंदर सिंह ढींडसा अब Eternal की कमान संभालेंगे और 1 फरवरी 2026 से कंपनी के नए CEO और प्रमुख प्रबंधकीय कार्मिक (KMP) के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे।

नए और जोखिम भरे प्रयोगों पर ध्यान देंगे दीपिंदर गोयल

Deepinder Goyal ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि वह इस समय कुछ ऐसे नए आइडियाज पर काम करना चाहते हैं, जिनमें ज्यादा जोखिम और गहन प्रयोग शामिल हैं। उनका मानना है कि इस तरह के प्रयोग किसी पब्लिक कंपनी के दायरे से बाहर करना ज्यादा उपयुक्त है। mउन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि ये आइडियाज Eternal की रणनीति से मेल खाते, तो वे उन्हें कंपनी के भीतर ही आगे बढ़ाते। लेकिन अब Eternal को अपने मौजूदा बिजनेस से जुड़े नए ग्रोथ एरिया पर फोकस और अनुशासन के साथ काम करना चाहिए।

Zomato से Eternal तक का सफर

गौरतलब है कि पिछले साल Zomato ने अपना नाम बदलकर Eternal कर लिया था।
आज Eternal के अंतर्गत कई बड़े ब्रांड काम कर रहे हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • Zomato
  • Blinkit
  • District
  • Hyperpure
  • Feeding India

शेयर बाजार में दिखा असर

नेतृत्व में बदलाव और तिमाही नतीजों के ऐलान के बाद Eternal के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। BSE पर कंपनी का शेयर करीब 5% की बढ़त के साथ ₹283.40 पर बंद हुआ, जबकि कारोबार के दौरान यह ₹287.15 के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि, शेयर अभी भी अपने 52-वीक हाई ₹368.40 से नीचे कारोबार कर रहा है। फिलहाल कंपनी का कुल मार्केट कैप लगभग ₹2.73 लाख करोड़ के आसपास है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments