15.8 C
Agra
Homeदेशमुंबई: मेट्रो निर्माण स्थल पर स्लैब गिरने से बड़ा हादसा, ऑटो सवार...

मुंबई: मेट्रो निर्माण स्थल पर स्लैब गिरने से बड़ा हादसा, ऑटो सवार समेत कई घायल

मुंबई के मुलुंड इलाके में मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। जॉनसन गार्डन के पास अंडर-कंस्ट्रक्शन मेट्रो साइट पर स्लैब और पिलर का एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे आ गिरा। इस दुर्घटना में सड़क से गुजर रही एक ऑटो रिक्शा पर मलबा गिरने से उसमें सवार तीन से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, एक निजी कार भी इस हादसे की चपेट में आने की सूचना है।

बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास कई वाहन खड़े थे और पिलर का हिस्सा सीधे उन्हीं वाहनों पर आ गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस, मेट्रो स्टाफ और एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंच गई और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद एहतियातन इलाके को घेर लिया गया और ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। पुलिस और संबंधित एजेंसियां यह जांच कर रही हैं कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। फिलहाल हादसे के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments