13.5 C
Agra
Homeबिहारराघोपुर प्रखंड कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

राघोपुर प्रखंड कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

सावन कुमार द्वारा राघोपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के औचक निरीक्षण से सोमवार को प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। अचानक डीएम के पहुंचते ही कार्यालय परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय समेत सभी विभागों की कार्यप्रणाली की गहनता से समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने राघोपुर ब्लॉक परिसर में निर्माणाधीन नए भवन का भी जायजा लिया। जांच के दौरान भवन निर्माण में कई अनियमितताएं और लापरवाही सामने आईं। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल जांच कराने का निर्देश दिया।

सीमेंट बैग स्कैन न होने पर जताई नाराजगी

निरीक्षण के समय जब सीमेंट के बैग को स्कैन करने का प्रयास किया गया तो वह स्कैन नहीं हो सका। इस पर डीएम ने गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए बीडीओ और सीओ को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य उनकी प्रत्यक्ष निगरानी में कराया जाए, ताकि गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। डीएम ने आरटीपीएस काउंटर, सीएससी काउंटर सहित अन्य शाखाओं का भी निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

अनुपस्थित कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई

मीडिया से बातचीत में डीएम ने बताया कि उन्हें लगातार शिकायत मिल रही थी कि कई कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं आते। इसी की जांच के लिए औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में केवल दो कर्मचारी ही उपस्थित पाए गए। इस पर डीएम ने सख्त कदम उठाते हुए नौ कर्मचारियों की हाजिरी काटते हुए एक दिन का वेतन रोक दिया तथा सभी के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए। भवन निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांच के लिए डीएम ने कार्यपालक अभियंता को स्वयं स्थल पर पहुंचने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ सत्येंद्र कुमार, सीओ रश्मि प्रिया एवं आरओ आकांक्षा कुमारी भी मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments