14 C
Agra
Homeखेलभारत की ऐतिहासिक जीत, टी20 क्रिकेट में बना नया कीर्तिमान

भारत की ऐतिहासिक जीत, टी20 क्रिकेट में बना नया कीर्तिमान

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 154 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इस लक्ष्य को महज़ 10 ओवर में ही हासिल कर लिया। भारत ने सिर्फ 2 विकेट खोकर 60 गेंद शेष रहते मुकाबला जीत लिया।

वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड ध्वस्त, भारत बना नंबर वन

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 से अधिक रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इतनी जल्दी जीत दर्ज करना किसी भी फुल मेंबर टीम के लिए अब तक संभव नहीं हो पाया था। इस शानदार जीत के साथ भारत ने वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले वेस्टइंडीज ने 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 37 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल किया था, लेकिन भारत ने उससे भी कहीं बेहतर प्रदर्शन करते हुए नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका भी पीछे छूटे

इस खास लिस्ट में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका का नाम भी शामिल रहा है। इंग्लैंड ने 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ 33 गेंद शेष रहते जीत दर्ज की थी, जबकि 2016 में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 32 गेंद बाकी रहते हराया था। अब इन सभी रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ते हुए भारत इस सूची में सबसे ऊपर पहुंच चुका है।

अभिषेक–सूर्या की तूफानी जोड़ी ने मचाया कोहराम

इस ऐतिहासिक रन चेज में अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। भारत की शुरुआत भले ही खराब रही और पहली ही गेंद पर संजू सैमसन पवेलियन लौट गए, लेकिन इसके बाद मैच पूरी तरह भारत के पक्ष में चला गया। ईशान किशन ने 13 गेंदों में तेज़ 28 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों पर नाबाद 57 रन ठोके, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे। वहीं अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 20 गेंदों में 68 रन बनाते हुए 7 चौके और 5 छक्के जड़े।

जीत का सिलसिला बरकरार

इस धमाकेदार जीत के साथ टीम इंडिया ने टी20 क्रिकेट में लगातार 10वीं जीत दर्ज की और अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments