18.1 C
Agra
Homeखेलईशान–सूर्या का तूफान, 15.2 ओवर में 209 रन चेज कर भारत ने...

ईशान–सूर्या का तूफान, 15.2 ओवर में 209 रन चेज कर भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में रिकॉर्डों की बारिश: भारत ने 200+ रन चेज कर रचा नया इतिहास

रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कभी नहीं हुआ था। 209 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने महज़ 15.2 ओवर में जीत दर्ज कर ली—वो भी तब, जब शुरुआती झटकों से टीम दबाव में आ चुकी थी।

शुरुआती झटकों के बाद ऐतिहासिक पलटवार

भारत की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 6 रन के भीतर ही दो विकेट गंवा दिए। लेकिन इसके बाद ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। दोनों ने आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए न सिर्फ रन गति बढ़ाई, बल्कि रिकॉर्ड्स की झड़ी भी लगा दी।
ईशान किशन ने 76 रन ठोके, जबकि सूर्यकुमार यादव 82 रन बनाकर नाबाद रहे।

200+ रन चेज में नया कीर्तिमान

टी20 इंटरनेशनल में यह पहली बार हुआ है जब किसी टीम ने 6 या उससे कम रन पर दो विकेट गिरने के बावजूद 200 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया हो। इस जीत के साथ भारत ने न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ते हुए एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया।

पुराने रिकॉर्ड भी हुए ध्वस्त

इससे पहले 2023 में रावलपिंडी में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ 194 रन का लक्ष्य हासिल किया था, जब उसका स्कोर 4 रन पर दो विकेट था। वहीं 2022 में पापुआ न्यू गिनी ने सिंगापुर के खिलाफ 5 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद 204 रन चेज किए थे। अब भारत का 209 रन का चेज इस तरह की परिस्थितियों में टी20I इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज बन गया है।

सीरीज में भारत की मजबूत बढ़त

रायपुर की इस जीत के साथ भारत ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इससे पहले नागपुर में खेले गए पहले मुकाबले में भी भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया था। अब तीसरा टी20 25 जनवरी को गुवाहटी में खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया जीत की हैट्रिक और सीरीज पर कब्ज़ा जमाने के इरादे से उतरेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments