भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने की तैयारी में है। iPhone, iPad, Mac और AirPods के बाद अब कंपनी भारतीय बाजार में डिजिटल पेमेंट सर्विस उतारने की योजना बना रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो Apple Pay को भारत में लॉन्च किया जा सकता है, जो सीधे तौर पर Samsung और Google की पेमेंट सर्विसेज को टक्कर देगा।
iPhone यूजर्स को मिलेगा कॉन्टैक्टलेस पेमेंट का नया ऑप्शन
Apple Pay की मदद से iPhone और Apple Watch यूजर्स NFC टेक्नोलॉजी के जरिए POS मशीनों पर टैप करके भुगतान कर सकेंगे। फिलहाल भारत में यह सुविधा Samsung Wallet और Google Pay पर उपलब्ध है, लेकिन Apple की एंट्री से मुकाबला और तेज होने वाला है।
89 देशों में पहले से एक्टिव Apple Pay
Apple Pay अभी दुनिया के 89 देशों में काम कर रहा है और इससे 11,000 से ज्यादा बैंक और लोकल पेमेंट नेटवर्क जुड़े हुए हैं। भारत जैसे तेजी से बढ़ते स्मार्टफोन और डिजिटल पेमेंट मार्केट में इसकी लॉन्चिंग Apple के लिए एक बड़ा दांव मानी जा रही है।
2026 के अंत तक लॉन्च की तैयारी
बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, Apple इस सर्विस को 2026 के आखिर तक भारत में लॉन्च कर सकता है। कंपनी फिलहाल बैंकों, कार्ड नेटवर्क्स और रेगुलेटर्स के साथ बातचीत कर रही है।
- शुरुआती चरण में कार्ड-बेस्ड कॉन्टैक्टलेस पेमेंट
- आगे चलकर UPI सपोर्ट मिलने की भी संभावना
क्यों हो रही है देरी?
Apple बैंकों और कार्ड सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ फीस स्ट्रक्चर को लेकर बातचीत में है। साथ ही, भारत में पेमेंट से जुड़ी रेगुलेटरी अप्रूवल प्रक्रिया भी समय ले रही है। लॉन्च के समय Apple Pay सिर्फ iPhone और Apple Watch पर काम करेगा।
भारत में Apple Pay क्यों है अहम?
भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट मार्केट्स में से एक है। अगर Apple Pay यहां सफल होता है, तो न सिर्फ कंपनी का ग्लोबल नेटवर्क मजबूत होगा, बल्कि यूजर्स को भी एक नया, सिक्योर और आसान पेमेंट ऑप्शन मिलेगा।


