13.5 C
Agra
Homeदेशउत्तर भारत में ठंड का प्रकोप और बढ़ा, IMD ने जारी किया...

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप और बढ़ा, IMD ने जारी किया अलर्ट

उत्तर भारत इन दिनों भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, कई राज्यों में तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है और अगले कुछ दिनों तक राहत के आसार कम हैं। हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान इस मौसम के अब तक के सबसे निचले स्तर 1.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि दिल्ली और चंडीगढ़ में पारा करीब 4 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदलेगा मौसम

15 जनवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है, जिसका असर 30 जनवरी तक देखने को मिल सकता है। इसके चलते पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर व ठंड की तीव्रता बढ़ने की संभावना है।

किन राज्यों में शीतलहर का असर

मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में शीतलहर जैसी स्थिति बनी रह सकती है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्के से लेकर घने कोहरे के कारण दृश्यता भी प्रभावित होगी।

छह राज्यों में बारिश का अनुमान

IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक, अगले 72 घंटों में उत्तर भारत के छह राज्यों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

  • 16–20 जनवरी: जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश व बर्फबारी
  • इसी अवधि में: उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी बर्फबारी-बारिश
  • 18–20 जनवरी: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की बारिश
  • 19–20 जनवरी: पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में छिटपुट बारिश
    इसके अलावा, लक्षद्वीप में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

दिल्ली का मौसम अपडेट

राजधानी दिल्ली में 18 से 20 जनवरी के बीच बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान तापमान में 2–3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। 15 से 17 जनवरी के बीच सुबह और रात का तापमान 4–5 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है, साथ ही 10–15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं।

बिहार और यूपी में भी सर्दी का कहर

बिहार में घना कोहरा और शीतलहर लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। कई जिलों में बेहद ठंडे हालात बने हुए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र में हल्का कोहरा और ठंडी हवाओं के कारण गलन बढ़ सकती है। पश्चिमी यूपी में 18 और 19 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके लिए कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments