26.9 C
Agra
Homeदेशगोवा नाइटक्लब अग्निकांड: थाईलैंड से भारत लाए जा रहे लूथरा बंधु

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: थाईलैंड से भारत लाए जा रहे लूथरा बंधु

25 मौतों के आरोपी लूथरा बंधु भारत रवाना, दिल्ली में होगी पेशी

उत्तर गोवा के अर्पोरा इलाके में स्थित नाइटक्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ में हुए भीषण अग्निकांड के मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। इस हादसे के मुख्य आरोपी गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा को थाईलैंड से भारत लाया जा रहा है। बैंकॉक में प्रत्यर्पण की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दोनों आरोपी भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार, वे दोपहर करीब दो बजे तक भारत पहुंच सकते हैं।

भारत पहुंचते ही दोनों को गोवा पुलिस अपनी हिरासत में लेगी। इसके बाद उन्हें दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा। गोवा पुलिस की एक विशेष टीम पहले ही दिल्ली पहुंच चुकी है, जो केंद्रीय एजेंसियों से औपचारिक रूप से आरोपियों की कस्टडी लेगी।

इस दर्दनाक अग्निकांड में 25 लोगों की जान चली गई थी, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। करीब दस दिनों के बाद आरोपियों को भारत लाया जाना पीड़ित परिवारों के लिए राहत की खबर माना जा रहा है।

बैंकॉक एयरपोर्ट पर दिखे आरोपी

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में लूथरा बंधुओं को बैंकॉक एयरपोर्ट पर देखा गया। अधिकारियों के अनुसार, भारत पहुंचने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत उनसे गहन पूछताछ की जाएगी। इससे पहले इस मामले में नाइटक्लब के पांच मैनेजर और स्टाफ सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

दिल्ली से गोवा ले जाएगी पुलिस

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि गोवा पुलिस थाईलैंड नहीं गई थी, बल्कि दिल्ली में ही आरोपियों की कस्टडी ली जाएगी। इसके बाद दोनों को देर रात गोवा ले जाया जा सकता है, जहां उन्हें अंजुना पुलिस स्टेशन में रखा जाएगा। बुधवार को उन्हें मापुसा कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है।

हादसे के बाद थाईलैंड भागे थे लूथरा बंधु

गौरतलब है कि 6 दिसंबर को नाइटक्लब में आग लगने की घटना के तुरंत बाद लूथरा बंधु थाईलैंड के फुकेत फरार हो गए थे। उनके खिलाफ इंटरपोल का ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। भारतीय दूतावास की मदद से 11 दिसंबर को थाई अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में लिया, जिसके बाद अब उन्हें भारत लाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments