26.9 C
Agra
Homeदेशसागर में भीषण सड़क हादसा: BDS टीम के 4 जवान शहीद, एक...

सागर में भीषण सड़क हादसा: BDS टीम के 4 जवान शहीद, एक गंभीर

मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नेशनल हाईवे-44 पर हुए भीषण सड़क हादसे में बम डिस्पोजल स्क्वाड (BDS) के चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान का इलाज सागर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

यह दुर्घटना तड़के करीब 4 बजे बांदरी और मालथौन के बीच झीकनी घाटी के पास हुई। जानकारी के मुताबिक मुरैना की BDS टीम बालाघाट से अपनी ड्यूटी पूरी कर लौट रही थी। इसी दौरान टीम की गाड़ी अनियंत्रित होकर एक कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में शहीद हुए जवानों की पहचान आरक्षक प्रधुमन दीक्षित, आरक्षक अमन कौरव, चालक परमलाल तोमर (तीनों निवासी मुरैना) और डॉग मास्टर विनोद शर्मा (निवासी भिंड) के रूप में हुई है। वहीं आरक्षक राजीव चौहान गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है। राहत की बात यह है कि वाहन में मौजूद खोजी कुत्ता सुरक्षित पाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होकर कंटेनर से टकराने की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे से मुरैना और भिंड जिलों में शोक की लहर दौड़ गई है। शहीद जवानों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मालथौन भेजा गया है। पूरे पुलिस महकमे में इस दुखद घटना को लेकर गहरा शोक व्यक्त किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments