18.1 C
Agra
Homeदेशगोवा नाइट क्लब अग्निकांड: फरार लूथरा ब्रदर्स पर इंटरपोल की नजर, ब्लू...

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: फरार लूथरा ब्रदर्स पर इंटरपोल की नजर, ब्लू कॉर्नर नोटिस की तैयारी

गोवा के एक नाइट क्लब में हुई भीषण आग की घटना के बाद मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। जांच एजेंसियां क्लब के मालिक सौरव लूथरा और गौरव लूथरा की तलाश में जुटी हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों भाई वारदात के तुरंत बाद देश छोड़कर फरार हो गए। अब उन्हें पकड़ने के लिए इंटरपोल के जरिए ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कराने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, आग लगने की घटना के बाद रविवार सुबह ही दोनों आरोपी भारत से थाईलैंड के फुकेट रवाना हो गए थे। गोवा पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों से मदद मांगी है। इसी कड़ी में दिल्ली में भी छापेमारी जारी है। पुलिस उनके तीसरे साझेदार अजय गुप्ता की तलाश में भी दबिश दे रही है, जिसे क्लब के संचालन से जुड़ा अहम व्यक्ति बताया जा रहा है।

दिल्ली के जीटीबी नगर इलाके में स्थित लूथरा ब्रदर्स के घर पर पुलिस टीम पहुंची थी, लेकिन वहां ताला लगा मिला और घर पूरी तरह खाली था। जांच में पुष्टि हुई है कि दोनों भाई 7 दिसंबर को सुबह 5:30 बजे इंडिगो की फ्लाइट (6ई 1073) से फुकेट के लिए रवाना हो चुके थे।

गौरतलब है कि पणजी से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित इस नाइट क्लब में शनिवार देर रात लगी आग में 25 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में क्लब के 20 कर्मचारी और 5 पर्यटक शामिल हैं, जिनमें चार दिल्ली के थे। हादसे में झुलसे पांच लोगों का इलाज फिलहाल गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है।

इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। पुलिस के अनुरोध पर इंटेलिजेंस ब्यूरो द्वारा 7 दिसंबर तक उनके विरुद्ध लुकआउट सर्कुलर (LOC) भी जारी किया गया था, लेकिन उससे पहले ही आरोपी देश छोड़कर भाग चुके थे। अब इंटरपोल की मदद से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी तलाश तेज की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments