23.5 C
Agra
Homeदेशमाओवादी हिड़मा के खात्मे के अगले दिन आंध्र प्रदेश में बड़ी कार्रवाई,...

माओवादी हिड़मा के खात्मे के अगले दिन आंध्र प्रदेश में बड़ी कार्रवाई, सात नक्सली ढेर

आंध्र प्रदेश में माओवादी नेता माड़वी हिड़मा के मुठभेड़ में मारे जाने के ठीक एक दिन बाद राज्य पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। मारेदुमिल्ली क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई भिड़ंत में सात उग्रवादियों को ढेर कर दिया गया।

खुफिया विभाग के एडीजी महेश चंद्र लड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मृत माओवादियों में तीन महिलाएँ भी शामिल हैं और सभी की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में ढेर होने वालों में मेतुरी जोखा राव उर्फ शंकर भी शामिल है, जो श्रीकाकुलम का निवासी था। वह आंध्र–ओडिशा सीमा पर संगठन की गतिविधियों को संभालता था और तकनीकी उपकरणों, हथियारों तथा संचार व्यवस्था का विशेषज्ञ माना जाता था।

इसी बीच, आंध्र प्रदेश पुलिस ने राज्य के विभिन्न जिलों—कृष्णा, एलुरु, एनटीआर विजयवाड़ा, काकिनाडा और डॉ. बीआर आंबेडकर कोणासीमा—में चलाए गए अभियान के दौरान भाकपा (माओवादी) के लगभग 50 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार व्यक्तियों में वरिष्ठ कैडर, संचार विशेषज्ञ, सशस्त्र दस्ता सदस्य और पार्टी से जुड़े महत्वपूर्ण लोग शामिल हैं। ये सभी संगठन के केंद्रीय समिति सदस्य रहे माड़वी हिड़मा के करीबी सहयोगी बताए जा रहे हैं। इस कार्रवाई को दक्षिण बस्तर और दंडकारण्य में माओवादी नेटवर्क पर महत्वपूर्ण चोट माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments