23.5 C
Agra
Homeउद्योग जगतभारत के समुद्री इतिहास में नया अध्याय — DPA कांडला ने रचा...

भारत के समुद्री इतिहास में नया अध्याय — DPA कांडला ने रचा रिकॉर्ड

शनिवार का दिन भारत के मैरीटाइम सेक्टर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। देश के सबसे बड़े बंदरगाह दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी (DPA), कांडला ने ऑपरेशन क्षमता का ऐसा प्रदर्शन किया जिसने पूरे पोर्ट उद्योग को चौंका दिया। मात्र 24 घंटों में 40 जहाजों की सफल हैंडलिंग करके DPA ने राष्ट्रीय स्तर पर नया रिकॉर्ड दर्ज किया। इससे पहले दिसंबर 2023 में 38 जहाजों के हैंडलिंग का रिकॉर्ड इसी पोर्ट के नाम था। यह उपलब्धि न सिर्फ पोर्ट की तेजी, दक्षता और तकनीकी सामर्थ्य का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि भारत समुद्री व्यापार और लॉजिस्टिक क्षेत्र में अब वैश्विक प्रतिस्पर्धा की दिशा में और मजबूत कदम बढ़ा चुका है।

बेहतरीन प्लानिंग और टीमवर्क का परिणाम

रिकॉर्ड ऑपरेशन के दौरान मरीन, ट्रैफिक मैनेजमेंट और कार्गो हैंडलिंग जैसे आवश्यक विभागों ने पूरी समन्वयता के साथ काम किया। भारी जहाज आवागमन और जटिल प्रक्रियाओं के बावजूद एक भी चरण बाधित नहीं हुआ।
यह दर्शाता है कि DPA अब उच्च वॉल्यूम ट्रैफिक को भी बिना देरी और रुकावट के प्रबंधित करने में सक्षम है।

आधिकारिक घोषणा

पोर्ट की सफलता की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करते हुए बताया गया कि यह रिकॉर्ड पोर्ट की बेहतर ऑपरेशनल प्लानिंग, उन्नत सिस्टम और समर्पित वर्कफ़ोर्स का नतीजा है।

चेयरमैन ने जताया आभार

DPA कांडला के चेयरमैन सुशील कुमार सिंह (IRSME) ने सभी शेयरहोल्डर्स, यूनियनों, पोर्ट यूज़र्स, कर्मचारियों और मजदूरों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह उपलब्धि टीम DPA की अनुशासित और संगठित कार्यशैली का नतीजा है।
उन्होंने विशेष रूप से ट्रैफिक मैनेजर, डिप्टी कंजरवेटर और DPA पायलट की भूमिका की सराहना की।

भारत की मैरीटाइम पावर को मिलेगा बढ़ावा

इस रिकॉर्ड से भारतीय बंदरगाहों की दुनियाभर में साख और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता और मजबूत होगी। साथ ही इससे देश की लॉजिस्टिक स्किल, एक्सपोर्ट-इंपोर्ट सिस्टम और ट्रेड कनेक्टिविटी को भी बड़ा फायदा मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments