थाईलैंड और मलेशिया की समुद्री सीमा के पास डूब गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। अब तक सिर्फ 10 लोगों को ही जिंदा निकाला जा सका है, जबकि एक महिला का शव समुद्र में मिला है। बाकी सैकड़ों लोग अब भी लापता हैं।

अधिकारियों के अनुसार, नाव के डूबने की घटना की जानकारी देर से मिलने के कारण बचाव अभियान में देरी हुई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हादसा किस समय और सटीक स्थान पर हुआ। अनुमान है कि नाव थाईलैंड के जलक्षेत्र में पलटी थी।
मलेशियाई अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि हाल के दिनों में सीमा पार मानव तस्करी के गिरोह सक्रिय हो गए हैं, जो खतरनाक समुद्री रास्तों से प्रवासियों को अवैध रूप से ले जाने का काम कर रहे हैं।
बचाए गए लोगों में अधिकतर रोहिंग्या मुसलमान बताए जा रहे हैं, जो म्यांमार में लंबे समय से उत्पीड़न झेल रहे हैं। मलेशियाई समुद्री प्रवर्तन एजेंसी के प्रथम एडमिरल रोमली मुस्तफा के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि नाव म्यांमार के रखाइन राज्य के बुथीदांग शहर से रवाना हुई थी और लगभग तीन दिन पहले हादसे का शिकार हुई।
खोज अभियान शनिवार को तब शुरू किया गया जब लंगकावी द्वीप के पास समुद्र में कुछ लोग तैरते हुए मिले। बचाए गए लोगों में एक बांग्लादेशी और कई म्यांमार के नागरिक शामिल हैं। फिलहाल रेस्क्यू टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी है।


