22.8 C
Agra
Homeदेशहैदराबाद के नामपल्ली में भीषण आग, फर्नीचर शोरूम के बेसमेंट में फंसे...

हैदराबाद के नामपल्ली में भीषण आग, फर्नीचर शोरूम के बेसमेंट में फंसे 5 लोगों की मौत

ब्रेकिंग: हैदराबाद में चार मंजिला इमारत में आग, रेस्क्यू के बाद 5 की मौत की पुष्टि

हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में शनिवार रात एक चार मंजिला फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। आग की चपेट में आकर इमारत के बेसमेंट में फंसे पांच लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। पूरी रात चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद रविवार सुबह सभी शव बरामद किए गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बेसमेंट में कर्मचारियों और उनके परिजनों के रहने की अस्थायी व्यवस्था की गई थी। आग लगते ही घना धुआं फैल गया, जिससे वहां मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल भेजा गया है।

धुएं और ज्वलनशील सामान ने बढ़ाई मुश्किलें

शनिवार दोपहर आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग, एनडीआरएफ और एचवाईडीआरएए की टीमें मौके पर पहुंचीं। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया था, लेकिन बेसमेंट में भरे अत्यधिक ज्वलनशील सामान और घने धुएं के कारण राहत एवं बचाव कार्य में भारी दिक्कतें आईं। फायर विभाग के डीजी ने बताया कि मृतकों में से तीन लोग बेसमेंट में रहते थे, जबकि दो अन्य उन्हें बचाने की कोशिश में अंदर गए और खुद फंस गए। बेसमेंट का उपयोग केवल पार्किंग के लिए होना चाहिए था, लेकिन वहां भारी मात्रा में फर्नीचर और अन्य सामान रखा गया था।

लापरवाही मानते हुए कार्रवाई के निर्देश

घटना पर शोक व्यक्त करते हुए परिवहन एवं हैदराबाद जिले के प्रभारी मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देगी। उन्होंने पुलिस को दुकान मालिक के खिलाफ अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन न करने पर आपराधिक मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। फायर विभाग ने इस हादसे को स्पष्ट रूप से लापरवाही का मामला बताया है और कहा है कि नियमों के उल्लंघन के चलते कीमती जानें गईं। मामले में आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments