14.7 C
Agra
Homeमनोरंजनसाड़ी में सारा अर्जुन का रॉयल अवतार, सोशल मीडिया पर मचा रहा...

साड़ी में सारा अर्जुन का रॉयल अवतार, सोशल मीडिया पर मचा रहा है तहलका

छोटी ऐश्वर्या से बनीं स्टाइल आइकन, साड़ी में सारा अर्जुन ने जीता दिल

ने 2025 में हिंदी सिनेमा में ऐसी जबरदस्त दस्तक दी है कि हर तरफ उन्हीं के चर्चे हैं। बाल कलाकार से लेकर लीड हीरोइन बनने तक का उनका सफर प्रेरणादायक रहा है। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर में दमदार परफॉर्मेंस के बाद अब अपनी लेटेस्ट रिलीज यूफोरिया में सारा ने साबित कर दिया है कि वह लंबी रेस की घोड़ी हैं। इन दिनों सारा न सिर्फ अपने अभिनय बल्कि अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर साड़ी में कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका रॉयल और एलिगेंट अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है।

साड़ी में सारा अर्जुन का रॉयल लुक

https://content.tupaki.com/h-upload/2026/01/23/1084677-snapinstato621797524179774147999733946051274316399847295n.webp

20 साल की सारा अर्जुन की ये तस्वीरें उनकी हालिया फिल्म यूफोरिया के प्रीमियर की हैं, जहां उन्होंने मैटेलिक शाइन वाली टिशू सिल्क साड़ी पहनी थी। साड़ी को उन्होंने फुल स्लीव ब्लैक ब्लाउज के साथ स्टाइल किया, जो उनके लुक को क्लासी और मॉडर्न टच दे रहा था। ज्वेलरी के तौर पर सारा ने सिर्फ बड़े स्टेटमेंट ईयरिंग्स चुने और किसी भी भारी एक्सेसरी से दूरी बनाए रखी। यही वजह रही कि उनका ओवरऑल लुक सिंपल होने के बावजूद बेहद ग्रेसफुल नजर आया।

‘छोटी ऐश्वर्या’ के नाम से मशहूर

सारा अर्जुन ने साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म पोन्नियन सेलवन में ऐश्वर्या राय बच्चन के बचपन का किरदार निभाया था। तभी से उन्हें ‘छोटी ऐश्वर्या’ कहा जाने लगा। अब बतौर लीड हीरोइन उनकी शुरुआत इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज़ में अपनी जगह बना सकती हैं।

सोशल मीडिया पर मिल रही तारीफें

सारा की साड़ी वाली तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। कोई उन्हें “प्रिंसेस” बता रहा है तो कोई “फ्यूचर सुपरस्टार”। उनके इस देसी अवतार ने साबित कर दिया है कि सारा न सिर्फ एक्टिंग में बल्कि फैशन के मामले में भी एक्सपेरिमेंट करने से नहीं डरतीं। कभी वेस्टर्न आउटफिट्स में ग्लैमरस, तो कभी ट्रेडिशनल लुक में बेहद सॉफ्ट—सारा अर्जुन हर अंदाज में फैंस को इंप्रेस कर रही हैं। यही वजह है कि आज वह सिर्फ एक उभरती अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि नई जनरेशन की स्टाइल आइकन भी बनती जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments