14.5 C
Agra
Homeउत्तर प्रदेशशामली एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी बदमाश रिहान अंसारी ढेर, सिपाही घायल

शामली एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी बदमाश रिहान अंसारी ढेर, सिपाही घायल

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी रिहान अंसारी मारा गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इस दौरान शामली कोतवाली में तैनात सिपाही सुमित गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, रिहान अंसारी पर लूट, डकैती और अवैध हथियार रखने समेत 90 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। वह लंबे समय से पुलिस के रडार पर था और उसके सिर पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

मुठभेड़ कैसे हुई?

शामली के पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि झिंझाना से कसेरवा गांव की ओर दो बदमाश बाइक से किसी वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोलियों से रिहान अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आपराधिक इतिहास

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, रिहान अंसारी के खिलाफ शामली के अलावा बागपत, गाजियाबाद, दिल्ली और हरियाणा में भी कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। वह पिछले एक दशक से अधिक समय से अपने गिरोह का संचालन कर रहा था और कुख्यात याहिया गैंग से जुड़े होने की भी जानकारी सामने आई है।

बरामदगी

मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने इटली निर्मित 0.32 बोर की बरेटा पिस्टल, एक देसी 0.32 बोर पिस्टल, आठ जिंदा कारतूस, सात खोखे, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, लूटा हुआ मोबाइल, दो अन्य मोबाइल फोन, दो सोने की अंगूठियां और नगदी बरामद की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments