15.8 C
Agra
Homeदेशवैलेंटाइन डे पर नोएडा में दिल दहला देने वाली वारदात, कार में...

वैलेंटाइन डे पर नोएडा में दिल दहला देने वाली वारदात, कार में मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव

नोएडा के सेक्टर-107 में वैलेंटाइन डे के दिन एक दर्दनाक वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। शनिवार दोपहर एक कार के भीतर युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में पुलिस इसे प्रेम संबंधों से जुड़ा मामला मान रही है, जिसमें युवक द्वारा पहले युवती की हत्या करने और फिर खुद को गोली मारने की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे खड़ी एक कार से दुर्गंध आने पर लोगों को शक हुआ। पास जाकर देखने पर कार के अंदर खून से लथपथ दो शव दिखाई दिए। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कार को घेराबंदी कर शवों को बाहर निकाला और जांच शुरू की।

पुलिस की पहचान के मुताबिक मृत युवक सुमित, त्रिलोकपुरी, दिल्ली का निवासी था, जबकि युवती की पहचान रेखा के रूप में हुई है। कार से एक पिस्तौल भी बरामद की गई है, जिससे माना जा रहा है कि दोनों की मौत इसी हथियार से हुई। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि हर पहलू से जांच की जा रही है। वैलेंटाइन डे जैसे दिन इस तरह की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments