20.4 C
Agra
Homeआगरावृंदावन में भागवत छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सोशल मीडिया पर...

वृंदावन में भागवत छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सोशल मीडिया पर छोड़ा विदाई संदेश

वृंदावन से एक दुखद और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां भागवत की शिक्षा लेने आए 25 वर्षीय युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या माना जा रहा है, हालांकि इसके पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। मृतक की पहचान सागर पुत्र राजन, निवासी दुर्गवन, प्रयागराज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सागर पिछले करीब आठ महीनों से वृंदावन के श्याम कुटी क्षेत्र में रहकर भागवत की पढ़ाई कर रहा था।

सोमवार रात जब काफी देर तक सागर के कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो उसके साथ रहने वाले लोगों को शक हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर युवक को नीचे उतारा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार, सागर परिवार का इकलौता बेटा था और बेहद शांत, सरल व संस्कारों वाला युवक माना जाता था। परिजनों का कहना है कि उन्हें इस कदम की कोई वजह समझ नहीं आ रही है।

बताया जा रहा है कि मौत से कुछ समय पहले सागर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उसने दुनिया को अलविदा कहने जैसी बातें कही थीं। पुलिस इस वीडियो सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments