15.8 C
Agra
Homeदेशलहरा गंगाघाट पर उमड़ा शिवभक्ति का सैलाब, लाखों कांवड़िये पहुंचे सोरोंजी

लहरा गंगाघाट पर उमड़ा शिवभक्ति का सैलाब, लाखों कांवड़िये पहुंचे सोरोंजी

तीर्थस्थल सोरोंजी में स्थित लहरा गंगाघाट पर इन दिनों शिवभक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिल रहा है। गंगाजल लेने के लिए पहुंचे शिवभक्त कांवड़ियों की भारी भीड़ से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा है। लाखों श्रद्धालु भगवान शिव के अभिषेक के लिए कांवड़ भर रहे हैं और हर ओर “बोल बम” तथा “हर हर महादेव” के जयघोष गूंज रहे हैं।

सिर्फ लहरा गंगाघाट ही नहीं, बल्कि पूरी तीर्थनगरी सोरोंजी में कांवड़ बाजारों की रौनक देखते ही बन रही है। लहरा तिराहा से लेकर कासगंज गेट तक कई किलोमीटर लंबे क्षेत्र में कांवड़, सजावटी सामग्री और पूजन-सामग्री की दुकानों की कतारें लगी हुई हैं। कांवड़ लेन में श्रद्धालुओं की लगातार आवाजाही बनी हुई है, जबकि जगह-जगह भंडारे लगाकर कांवड़ियों की सेवा की जा रही है।

श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के नेतृत्व में जिला प्रशासन, पुलिस बल, यातायात पुलिस और बाहरी जनपदों से आए जवान सुरक्षा और व्यवस्था संभाल रहे हैं। लहरा गंगाघाट से लेकर कासगंज-नदरई तिराहे तक करीब 20 से 25 किलोमीटर लंबी दूरी में कांवड़ियों की कतारें लगातार आगे बढ़ रही हैं। एक ओर जहां कांवड़ लेकर श्रद्धालु अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में भक्त वाहन से पहुंचकर गंगाजल भर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments