9.9 C
Agra
Homeआगरायमुना एक्सप्रेसवे हादसा: घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

यमुना एक्सप्रेसवे हादसा: घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे के बाद प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। दुर्घटना में घायल यात्रियों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मंगलवार को कई वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ, मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह, डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय, जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। अधिकारियों ने न केवल घायलों का स्वास्थ्य जाना, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया कि उन्हें समय पर और बेहतर इलाज मिल रहा है या नहीं। इस दौरान मरीजों और उनके परिजनों से अस्पताल में किसी तरह की असुविधा को लेकर भी जानकारी ली गई।

हादसे के कारणों की भी हुई पड़ताल

एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने स्वयं घायलों से बातचीत कर दुर्घटना के घटनाक्रम को समझने का प्रयास किया। उन्होंने बस में सवार यात्रियों की संख्या, हादसे के समय की स्थिति और संभावित कारणों के बारे में भी जानकारी ली। घायलों ने अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने बताया कि हादसे के बाद कुल 43 घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया था। इनमें से कुछ की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा और दिल्ली के उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर किया गया है। दुर्भाग्यवश इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि सभी घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज किया जाए, ताकि वे पूरी तरह स्वस्थ होकर ही घर लौटें।

जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती घायलों की सूची

  • सर्वेंद्र सिंह – कानपुर
  • अमरनाथ – अम्बेडकर नगर
  • मीना – बिरला मंदिर
  • सुनील – गोण्डा
  • अनिल – गोण्डा
  • अपराजिता – बरेली
  • रामदयाल – देवरिया
  • अर्जुन – अम्बेडकर नगर
  • अरुण – गोण्डा
  • शिवनारायण – बस्ती
  • आदेश – मैनपुरी
  • भूपेंद्र – गोण्डा
  • रामअवध – आजमगढ़
  • मनदीप सिंह – गोण्डा
  • नरगिस – गोण्डा
  • शीला – कुशीनगर
  • अशोक – अम्बेडकर नगर
  • आमिर – दिल्ली
  • खुशबू – कानपुर
  • प्रमोद – महुआ
  • सुभाष – कानपुर
  • कुलदीप – कानपुर
  • अभिषेक – कानपुर
  • शशि – कानपुर
  • शाकिर – हरदोई
  • ऊषा – दिल्ली
  • मुशर्रफ अली खान – कानपुर
  • आलोक – कानपुर
  • अरविंद – गोरखपुर
  • सौरभ – कुशीनगर
  • वीरेंद्र – दिल्ली
  • हेमंत – लखनऊ
  • गीता – हरियाणा
  • रायबहादुर – अम्बेडकर नगर
  • अमित – औरैया
  • रघुवीर – अम्बेडकर नगर
  • आदित्य – फतेहपुर
  • सोनू – उन्नाव
  • बीना – अम्बेडकर नगर
  • विश्वनाथ – अम्बेडकर नगर
  • शिखा – रायबरेली
  • गुलाम – बस्ती
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments