13.4 C
Agra
Homeदेशमुंबई मेयर पद पर बीजेपी की रितु तावड़े का नाम तय

मुंबई मेयर पद पर बीजेपी की रितु तावड़े का नाम तय

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मुंबई के मेयर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी ने रितु तावड़े के नाम की घोषणा कर दी है, जबकि डिप्टी मेयर पद के लिए शिवसेना के संजय घाड़ी को उम्मीदवार बनाया गया है। नामांकन दाखिल करने के बाद रितु तावड़े ने कहा कि बीजेपी ने अपना वादा निभाते हुए हिंदू और मराठी चेहरा मेयर पद के लिए आगे किया है। उन्होंने कहा कि मुंबई का रंग भगवा है और आगे भी भगवा ही रहेगा।

मुंबई को अवैध घुसपैठियों से मुक्त करने का दावा

रितु तावड़े ने अपने बयान में कहा कि पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में मुंबई को बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों से मुक्त करने का वादा किया था और इसे पूरा किया जाएगा। उनका कहना है कि अवैध बसावट के कारण फुटपाथ तक आम लोगों के लिए उपलब्ध नहीं हैं और इन्हें खाली कराना प्राथमिकता होगी।

बुनियादी सुविधाओं पर रहेगा फोकस

उन्होंने बताया कि मेयर बनने के बाद बिजली, सड़क, पानी और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही बीएमसी को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना उनकी प्रमुख प्राथमिकता होगी। तावड़े ने पिछली सरकारों पर विभिन्न घोटालों के आरोप लगाते हुए कहा कि सभी मामलों की जांच की जाएगी।

बीजेपी और सहयोगी दलों की प्रतिक्रिया

मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम ने कहा कि पार्टी ने जो वादा किया था, वही किया है और अब मुंबईकरों को विकास का भरोसा दिलाया जाएगा। वहीं, कैबिनेट मंत्री नितेश राणे ने ट्वीट कर कहा कि पार्टी ने हिंदू और मराठी मेयर बनाने का वादा पूरा कर दिया है। शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के नेता राहुल शेवाले ने भी दावा किया कि महायुति के पास बहुमत है और विपक्ष द्वारा नामांकन भरने से परिणाम नहीं बदलेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments