17 C
Agra
Homeदेशभिंड-ग्वालियर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 5 की मौत, 6 घायल

भिंड-ग्वालियर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 5 की मौत, 6 घायल

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे 719 पर गोहद थाना क्षेत्र के छीमका गांव के पास तेज रफ्तार खाली बस ने यात्रियों से भरी ईको कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं छह लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस भिंड में बारात छोड़ने के बाद वापस ग्वालियर लौट रही थी, जबकि ईको कार ग्वालियर से भिंड की ओर आ रही थी। छीमका गांव के पास दोनों वाहन आमने-सामने भिड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ईको कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान में जुटी हुई है। अब तक एक मृतक की पहचान भिंड निवासी जगदीश भदौरिया के रूप में हुई है, जो वर्तमान में पटवारी के पद पर कार्यरत थे और पूर्व सैनिक भी रह चुके थे। एक अन्य मृतक का नाम अतुल शिवहरे बताया गया है। बाकी मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि ईको कार वाहन मालिक ने कार बेचने की बात कही है, लेकिन जिस व्यक्ति को कार बेची गई थी, उसका मोबाइल फिलहाल बंद आ रहा है। मामले की गहन जांच की जा रही है।

इस हादसे के बाद एक बार फिर नेशनल हाईवे 719 पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर लगातार हादसे हो रहे हैं, बावजूद इसके अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। लोगों ने मांग की है कि हाईवे को फोरलेन किया जाए और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments