21.1 C
Agra
Homeदेशबीजापुर मुठभेड़: शहीद जवानों को सीएम साय की श्रद्धांजलि, अभियान तेज

बीजापुर मुठभेड़: शहीद जवानों को सीएम साय की श्रद्धांजलि, अभियान तेज

नक्सल विरोधी अभियान में सफलता, शहादत पर बोले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर में नक्सल मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए तीन बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरुवार को रायपुर से बिलासपुर रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने जवानों के पराक्रम को नमन किया और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

सीएम साय ने कहा कि राज्य में नक्सल विरोधी अभियान लगातार तेज़ी से चल रहा है। सुरक्षाबल पूरी मजबूती के साथ मोर्चा संभाले हुए हैं और नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “कल के ऑपरेशन में डीआरजी के तीन जवान वीरगति को प्राप्त हुए। हम उनके बलिदान को नमन करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि शोकाकुल परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति मिले।”

मुठभेड़ में 18 नक्सली ढेर

बीजापुर जिले में तीन दिसंबर से जारी मुठभेड़ में अब तक 18 नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। मुठभेड़ स्थल से एके-47 और एसएलआर जैसे अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में अब भी सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि बचे हुए नक्सलियों पर कार्रवाई की जा सके।

2026 तक नक्सलवाद के खात्मे का लक्ष्य

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करने का संकल्प लिया है। इसी दिशा में सुरक्षाबलों द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। नक्सलियों के पुनर्वास और आत्मसमर्पण को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई योजनाएं भी लागू कर रही हैं।

वर्ष 2025 में अब तक छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ों के दौरान करीब 275 नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें से सर्वाधिक 246 नक्सली बस्तर संभाग के सात जिलों में ढेर किए गए हैं। इसके अलावा रायपुर रेंज के गरियाबंद क्षेत्र में 27 और दुर्ग रेंज के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 2 नक्सली मारे गए हैं। सरकार का दावा है कि इन अभियानों से नक्सल नेटवर्क कमजोर हुआ है और आने वाले समय में इस समस्या पर निर्णायक नियंत्रण संभव होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments