आगरा। बहुजन समाज पार्टी ने धनौली क्षेत्र के नगला शंकर लाल स्थित अंबेडकर पार्क में गुरुवार को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम में आगरा सहित अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, मथुरा और फिरोजाबाद जिलों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। समारोह के मुख्य अतिथि आगरा-अलीगढ़-मेरठ-मुरादाबाद मंडल के प्रभारी विक्रम सिंह जाटव रहे, जबकि प्रताप सिंह बघेल और रूप सिंह नोनेरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
सभा को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी विक्रम सिंह जाटव ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में मायावती को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने एसआईआर में छूटे लोगों से मतदाता बनने के लिए आवेदन करने की अपील भी की। कार्यक्रम के दौरान अन्य दलों से आए लगभग 100 लोगों को बसपा की सदस्यता दिलाई गई। मौके पर किरण प्रभा केसरी, प्रताप सिंह बघेल, जिलाध्यक्ष विमल वर्मा, जितेंद्र कुमार, अजय सिंह गौतम, सुशील कुमार भंडारी, नेमीचंद चौधरी, स्वदेश कुमार उर्फ सुमन, भारतेंदु अरुण, राजू उपाध्याय और जितेंद्र कर्दम सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


