14 C
Agra
Homeउत्तर प्रदेशबरनाहल थाना क्षेत्र में डबल मर्डर, घर के अंदर मिले दंपती के...

बरनाहल थाना क्षेत्र में डबल मर्डर, घर के अंदर मिले दंपती के खून से सने शव

मैनपुरी डबल मर्डर केस: घर में घुसकर दंपती की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मैनपुरी जिले के बरनाहल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फूलपुर में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव में बने एक मकान के भीतर पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मृतक दंपती महेश चंद्र शाक्य और उनकी पत्नी अनीता देवी घर में अकेले रहते थे। उनके दो बेटे ललित और अंकित बाहर रहकर नौकरी करते हैं। बीती रात अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर दोनों को गोली मार दी और फरार हो गए।

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब मंगलवार सुबह गांव के कुछ लोग घर के पास से गुजर रहे थे। उन्होंने देखा कि मकान के दरवाजे खुले हुए हैं और अंदर पति-पत्नी के शव खून से लथपथ पड़े हैं। यह देख ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments