13.5 C
Agra
Homeआगराफरह क्षेत्र में दर्दनाक हादसा: ग्राम प्रधान की मौत, साथी की हालत...

फरह क्षेत्र में दर्दनाक हादसा: ग्राम प्रधान की मौत, साथी की हालत नाजुक

मथुरा जनपद के फरह इलाके में रविवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में ग्राम प्रधान की जान चली गई, जबकि उनके साथ मौजूद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार आगरा के थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव मूसेपुर निवासी ग्राम प्रधान बृजपाल (40) अपने साथी जगबीर, निवासी गांव काकरपुर, के साथ बाइक से फरीदाबाद से आगरा लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे फतिहा पुल के पास अंधेरा होने के कारण उनकी बाइक सड़क किनारे बने फुटपाथ पर चढ़ गई। संतुलन बिगड़ने से बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही टोल प्रभारी अभिलाख मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को फरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने ग्राम प्रधान बृजपाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि जगबीर की हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी छोटेलाल ने बताया कि बृजपाल पेशे से बिजली ठेकेदार थे और फरीदाबाद में किसी साइट पर काम चल रहा था। दोनों युवक दो दिन पहले काम के सिलसिले में वहां गए थे और वापस लौटते समय यह हादसा हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments