14.5 C
Agra
Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर से दर्दनाक मामला: प्रेम प्रसंग में प्रताड़ना से टूटे युवक ने...

फतेहपुर से दर्दनाक मामला: प्रेम प्रसंग में प्रताड़ना से टूटे युवक ने दी जान, वीडियो बनाकर लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक बेहद संवेदनशील और हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने कथित तौर पर प्रेमिका के परिजनों की प्रताड़ना से परेशान होकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने अपने मोबाइल फोन में एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने प्रेमिका के परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला मालवा थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गांव का बताया जा रहा है। गांव निवासी रमेश कुमार का 21 वर्षीय पुत्र नयन कैथल बीए का छात्र था। परिजनों के अनुसार, पढ़ाई के दौरान नयन का एक युवती से प्रेम संबंध हो गया था, जो पिछले तीन वर्षों से चला आ रहा था।

युवक के दादा राम विशाल ने बताया कि नयन को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मरने से पहले बनाए गए वीडियो में नयन ने आरोप लगाया कि प्रेमिका के भाई, पिता और अन्य परिजन उसे धमकाते और मारपीट करते थे। उसने यह भी कहा कि इसी मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के चलते वह यह कदम उठाने को मजबूर हुआ। परिजनों का आरोप है कि युवती की बहन ने उन्हें वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाया और ऐसा न करने पर धमकी भी दी। नयन के परिवार का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद वे प्रेमिका और उसके परिजनों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत देंगे।

मृतक की मां ने बताया कि परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं और किसी को अंदाजा नहीं था कि नयन इस कदर टूट चुका है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते उन्हें जानकारी मिल जाती तो वे बातचीत कर मामले को सुलझाने की कोशिश करतीं। इस संबंध में कल्याणपुर थाना प्रभारी सुमित देव पांडेय ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है और जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments