20.4 C
Agra
Homeउत्तर प्रदेशफंदे से लटका मिला शव, पोस्टमॉर्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि

फंदे से लटका मिला शव, पोस्टमॉर्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि

इज्जतनगर में युवक की हत्या का खुलासा, पत्नी पर गंभीर आरोप

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र की गिरजाशंकर कॉलोनी में सोमवार सुबह एक 33 वर्षीय युवक जितेंद्र का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। शुरुआत में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन शाम को आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले की दिशा बदल दी। रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस और परिजनों में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने जितेंद्र की पत्नी ज्योति पर हत्या कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है।

परिजनों के अनुसार जितेंद्र ने 25 नवंबर 2025 को बारादरी थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर निवासी ज्योति प्रजापति से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही दांपत्य जीवन में तनाव बना रहता था और पत्नी द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया गया है। परिजनों का दावा है कि इसी प्रताड़ना के चलते जितेंद्र की हत्या कराई गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments