13.4 C
Agra
Homeआगराप्रेम प्रसंग में बाधा बना पति, जाखई हत्याकांड में चार्जशीट की तैयारी...

प्रेम प्रसंग में बाधा बना पति, जाखई हत्याकांड में चार्जशीट की तैयारी पूरी

सौरभ जादौन हत्याकांड: डीएनए रिपोर्ट का इंतजार, जल्द कोर्ट में दाखिल होगी चार्जशीट

प्रीति और जिस बोरवेल में फेंका गया सिर ।

फिरोजाबाद जनपद के थाना नारखी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जाखई में 9 जनवरी को हुए दिल दहला देने वाले सौरभ जादौन हत्याकांड में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी तेज कर दी है। विवेचना को मजबूत बनाने के लिए वैज्ञानिक साक्ष्यों को एकत्र किया जा रहा है। पुलिस ने मृतक सौरभ जादौन के धड़ और अलग किए गए सिर का डीएनए परीक्षण कराने के लिए नमूने आगरा स्थित फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) भेजे हैं। अब जांच एजेंसियां एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं। रिपोर्ट मिलते ही मामले में अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस नृशंस हत्या को सौरभ की पत्नी प्रीति ने अपने प्रेमी सूरज और उसके साथी सलमान के साथ मिलकर अंजाम दिया। तीनों आरोपी फिलहाल जेल में बंद हैं। बताया गया है कि 26 वर्षीय सौरभ मूल रूप से एटा जिले के निधौली कलां थाना क्षेत्र के गादुरी गांव का रहने वाला था। वह बीते चार वर्षों से फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के लक्ष्मी नगर में अपने बड़े भाई मिथुन, पत्नी प्रीति और तीन वर्षीय बेटे आदित्य के साथ रह रहा था।

पूछताछ के दौरान पुलिस ने खुलासा किया कि सौरभ की पत्नी प्रीति और आरोपी सूरज कुशवाह (निवासी जाखई, नारखी) के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे। सौरभ इन रिश्तों में बाधा बन रहा था, इसलिए उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। हत्या की योजना को अंजाम देने के लिए सलमान को 50 हजार रुपये का लालच दिया गया। 9 जनवरी की शाम सूरज ने सौरभ को फोन कर जाखई गांव बुलाया। वहां पूर्व प्रधान उदयवीर सिंह के खेत में स्थित ट्यूबवेल की कोठरी के पास उसे शराब पिलाई गई। नशे की हालत में मफलर से गला कसकर उसकी हत्या कर दी गई।

इसके बाद दोनों आरोपियों ने शव को कोठरी के अंदर घसीटा और बड़े चाकू से गला काटकर सिर धड़ से अलग कर दिया। पहचान छिपाने के उद्देश्य से सिर को बोरवेल में फेंक दिया गया, जबकि बाइक और मोबाइल फोन को कोटला रोड पर झाड़ियों में छिपा दिया गया। शव को निर्वस्त्र करने के पीछे भी यही मंशा थी कि कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान न हो सके। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश गिरी ने बताया कि एफएसएल आगरा से रिपोर्ट शीघ्र देने का अनुरोध किया गया है, ताकि अदालत में सशक्त और ठोस चार्जशीट पेश की जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments