13.5 C
Agra
Homeदेशपीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में मिले तीन शव, जहरीला पदार्थ सेवन की...

पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में मिले तीन शव, जहरीला पदार्थ सेवन की आशंका

दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर रविवार को एक कार के भीतर तीन लोगों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस को आशंका है कि तीनों की मौत जहरीला पदार्थ सेवन करने से हुई है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान बापरौला गांव निवासी रणधीर सिंह (70), शिव नरेश (35) और लक्ष्मी (35) के रूप में हुई है। रविवार दोपहर करीब 3:55 बजे पश्चिम विहार ईस्ट इलाके में तैनात एक पुलिसकर्मी ने फ्लाईओवर पर खड़ी कार में तीन लोगों को अचेत अवस्था में देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

जांच में सामने आया कि रणधीर सिंह ड्राइविंग सीट पर बैठे थे, जबकि शिव नरेश और लक्ष्मी पिछली सीट पर मौजूद थे। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि तीनों शवों पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं पाए गए हैं और न ही कार से कोई सामान गायब है, जिससे लूटपाट की संभावना से इनकार किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि तीनों एक साथ कार में क्यों थे और किन परिस्थितियों में उनकी मौत हुई। मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments