14.5 C
Agra
Homeदेशनेपाल में दर्दनाक सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बस,...

नेपाल में दर्दनाक सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 13 की मौत, 34 घायल

नेपाल के बैतड़ी जिले में भीषण बस हादसा, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

नेपाल के सुदूर-पश्चिमी इलाके में भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले में गुरुवार देर रात यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 34 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बस पहाड़ी सड़क से गुजर रही थी, तभी अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन फिसलकर खाई में गिर गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। इसके बाद पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई।

दुर्गम पहाड़ी इलाका और रात का समय होने के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं। कई घंटों की मशक्कत के बाद घायलों और शवों को खाई से बाहर निकाला जा सका। घायलों को बैतड़ी और डडेलधूरा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार, खराब सड़क की स्थिति और अंधेरा मानी जा रही है। प्रशासन ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और बस व यात्रियों से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments