26.9 C
Agra
Homeउत्तर प्रदेशनांगल–चंदक मार्ग पर भीषण हादसा, कार डंपर में घुसी, चार लोगों की...

नांगल–चंदक मार्ग पर भीषण हादसा, कार डंपर में घुसी, चार लोगों की मौत

अभिपुरा के पास सड़क दुर्घटना, चार शव कार से कटवाकर निकाले गए

नांगल–चंदक मार्ग पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। गांव अभिपुरा के पास घने कोहरे के बीच एक क्रेटा कार आगे चल रहे मिट्टी से लदे डंपर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह पिचक गई और उसमें सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा रात करीब 11:15 बजे हुआ। कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी, जिससे चालक डंपर को समय रहते नहीं देख पाया और कार सीधे पीछे से उसमें घुस गई। दुर्घटना के बाद कार के अंदर फंसे शवों को निकालने के लिए पुलिस को कटर की मदद लेनी पड़ी। कार में सवार मृतकों की पहचान सराय आलम निवासी कारी इकबाल (65), गांव राहतपुर निवासी अशफाक (65), एहतेशाम (25) और सलाउद्दीन (26) के रूप में हुई है। बताया गया कि सभी लोग राहतपुर खुर्द गांव में आयोजित एक दिवसीय जलसे में शामिल होकर लौट रहे थे।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद शोकाकुल परिजन देर रात पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। सोमवार सुबह तक इस संबंध में कोई तहरीर दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments