15.8 C
Agra
Homeआगरानगर पंचायत नंदगांव के पूर्व प्रत्याशी दान बिहारी चौधरी पर जानलेवा हमला,...

नगर पंचायत नंदगांव के पूर्व प्रत्याशी दान बिहारी चौधरी पर जानलेवा हमला, इलाके में दहशत

नगर पंचायत नंदगांव से अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी और भारतीय जनता पार्टी के नेता दान बिहारी चौधरी उर्फ दानो नेता पर शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे उनके आवास पर घातक हमला किया गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। बताया गया है कि दिवाका थोक स्थित उनके घर में हथियारों से लैस हमलावर घुस आए और अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ियों से न केवल दान बिहारी चौधरी के साथ मारपीट की, बल्कि घर के अंदर फायरिंग भी की। इस घटना में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

दान बिहारी चौधरी का कहना है कि हमलावरों ने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा और घर में जमकर तोड़फोड़ की। हमले के दौरान उनकी नई कार सहित तीन वाहनों को कुल्हाड़ी से काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पीड़ित पक्ष की ओर से नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार दान बिहारी चौधरी, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के करीबी माने जाते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments