12 C
Agra
Homeट्रेंडिंगनए साल से पहले ही गूगल ने दिखाया 2026 का ट्रेलर, सर्च...

नए साल से पहले ही गूगल ने दिखाया 2026 का ट्रेलर, सर्च खोलते ही मिलेगा सरप्राइज

नए साल की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और 2026 आने में अब बस कुछ ही घंटे बाकी हैं। लेकिन इससे पहले ही गूगल ने अपने यूजर्स को नए साल का मज़ा देना शुरू कर दिया है। 31 दिसंबर को जैसे ही आप गूगल सर्च खोलते हैं, सबसे पहले आपकी नजर एक खास एनिमेटेड गूगल डूडल पर जाएगी, जो सीधे आपको 2025 से उठाकर 2026 में पहुंचा देता है।इस खास डूडल के ज़रिए गूगल ने दुनियाभर के यूजर्स के साथ नए साल का जश्न शुरू कर दिया है और वो भी अपने खास, क्रिएटिव अंदाज़ में।

कैसा है 31 दिसंबर का खास गूगल डूडल?

साल के आखिरी दिन गूगल डूडल पर क्लिक करते ही एक खूबसूरत एनिमेशन दिखाई देता है। इसमें 2025 एक रंग-बिरंगी कैंडी की तरह खुलता है और उसके अंदर से चमकते हुए 2026 निकलकर सामने आता है। डूडल में रिबन, सितारे, ग्लिटर और रंगों की भरमार है, जो बिल्कुल न्यू ईयर पार्टी जैसा फील देता है। यह एनिमेशन सिर्फ देखने में ही मजेदार नहीं है, बल्कि नए साल के जोश और उत्साह को भी बखूबी दर्शाता है।

गूगल का ऑफिशियल मैसेज क्या कहता है?

गूगल के मुताबिक, “यह वार्षिक डूडल दुनिया भर में नए साल की पहली शाम का जश्न मनाता है। यह वह पल होता है जब अरबों लोग बीते साल को अलविदा कहते हैं और दोस्तों व परिवार के साथ मिलकर आने वाले साल का स्वागत करते हैं। अब बस आधी रात का इंतजार है और 2026 की आधिकारिक शुरुआत हो जाएगी।”

गूगल डूडल की शुरुआत कब और कैसे हुई?

गूगल डूडल आज भले ही बेहद क्रिएटिव और इंटरएक्टिव हो गए हों, लेकिन इसकी शुरुआत बेहद सादगी से हुई थी। साल 1998 में गूगल ने पहली बार अपने लोगो में हल्का सा बदलाव कर किसी खास मौके को दर्शाया था। इसके बाद से यह सिलसिला लगातार आगे बढ़ता गया। आज चाहे स्वतंत्रता दिवस हो, ओलंपिक गेम्स हों, फुटबॉल वर्ल्ड कप हो या कोई ऐतिहासिक शख्सियत की जयंती — गूगल हर खास मौके को डूडल के ज़रिए सेलिब्रेट करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments