रैंप पर उतरीं कृति सेनन तो थम गईं निगाहें, फैंस बोले- फैशन क्वीन
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन हमेशा अपने अभिनय के साथ-साथ फैशन सेंस को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने दुबई फैशन वीक के रैंप पर ऐसा जलवा बिखेरा कि हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आया। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लेटेस्ट कलेक्शन ‘इनाया–द इंडिया स्टोरी’ की शोस्टॉपर बनकर कृति ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह फैशन की दुनिया की भी क्वीन हैं।
रैंप पर कृति सेनन का रॉयल लुक

कृति सेनन ने आइवरी कलर की इंडो-वेस्टर्न ड्रेस पहनी थी, जो बेहद एलिगेंट और ग्रेसफुल नजर आ रही थी। उनकी हाई-वेस्टेड फ्लोर लेंथ स्कर्ट पर शिमरिंग बीडवर्क और खूबसूरत कढ़ाई की गई थी। इसके साथ शीयर फ्लोर-स्वीपिंग ट्यूल केप ने उनके पूरे लुक को और भी खास बना दिया। सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें “रॉयल ब्यूटी” कह रहे हैं।
दुबई फैशन फेस्टिवल में मनीष मल्होत्रा को मिला सम्मान

इसी इवेंट के दौरान मनीष मल्होत्रा को दुबई फैशन फेस्टिवल में डिजाइनर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस खास मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान भी मौजूद थे। मनीष ने शाहरुख के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि यह अवॉर्ड उनके लिए बेहद खास है और उनकी दो साल की मेहनत का नतीजा है।
फिल्मों में भी व्यस्त हैं कृति सेनन
वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन हाल ही में तेरे इश्क में में नजर आई थीं। इन दिनों वह कॉकटेल 2 को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर अहम भूमिकाओं में होंगे।


