23.5 C
Agra
Homeदुनियादुबई एयर शो में भारतीय तेजस लड़ाकू विमान क्रैश, जांच जारी

दुबई एयर शो में भारतीय तेजस लड़ाकू विमान क्रैश, जांच जारी

डेमो फ्लाइट के दौरान तेजस दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की स्थिति अज्ञात

दुबई एयर शो के दौरान शुक्रवार को भारत का स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस एक हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार, स्थानीय समय दोपहर करीब 2:10 बजे विमान अपने निर्धारित डेमो फ्लाइट प्रदर्शन में था, जब अचानक वह नियंत्रण खो बैठा और नीचे की ओर गिरने लगा। कुछ ही क्षणों में तेजस जमीन से टकराया और जोरदार विस्फोट के साथ आग का गोला बन गया। टक्कर के बाद काले धुएं का भारी गुबार आसमान में फैल गया।

पायलट की स्थिति पर संशय

घटना के बाद पायलट की हालत को लेकर अब तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। यह भी पुष्टि नहीं हो पाई है कि उन्होंने समय रहते इजेक्ट करने की कोशिश की थी या नहीं। मौके पर मौजूद सुरक्षा दल तुरंत हरकत में आए और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया।

दर्शकों में मचा हड़कंप

एयर शो में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जिनमें महिलाएँ और बच्चे भी शामिल थे। जैसे ही लोगों ने तेजस को नीचे गिरते देखा, वातावरण में अफरा-तफरी फैल गई। विस्फोट और उठते धुएं को देख कई दर्शक सहम गए।

दुर्घटना स्थल सील, उड़ान कार्यक्रम रोके गए

एयर शो प्रबंधन ने सुरक्षा के मद्देनज़र दुर्घटना वाले क्षेत्र को तुरंत घेराबंदी कर सील कर दिया। सभी उड़ान प्रदर्शन अस्थायी रूप से स्थगित कर दिए गए हैं। हादसे की जांच शुरू हो चुकी है, जबकि भारतीय अधिकारियों ने भी स्थिति को लेकर संपर्क और जानकारी एकत्रित करना प्रारंभ कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments