12.9 C
Agra
Homeदेशदिल्ली में बिगड़ा मौसम, बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

दिल्ली में बिगड़ा मौसम, बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

दिल्ली और आसपास के इलाकों में ठंड के बीच हो रही बारिश ने मौसम को और ज्यादा सर्द बना दिया है। राजधानी में मंगलवार की शुरुआत घने कोहरे और धुंध के साथ हुई, जिसके बाद चली तेज और ठंडी हवाओं ने लोगों की कंपकंपी बढ़ा दी। मौसम में इस बदलाव को लेकर पहले से ही चेतावनी जारी की गई थी और 27 जनवरी के लिए यलो अलर्ट भी घोषित किया गया था।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मंगलवार को सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया, जो पूरे दिन जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है, वहीं तेज झोंकेदार हवाएं भी चलने की आशंका है। बीते कुछ दिनों से जारी कड़ाके की ठंड के बाद अब बारिश और तेज हवाओं ने ठंड का असर और बढ़ा दिया है। कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान जैसी स्थिति भी बन सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments