24.4 C
Agra
Homeआगरादहेज में कार न मिलने पर नवविवाहिता को कीटनाशक खिलाने का आरोप,...

दहेज में कार न मिलने पर नवविवाहिता को कीटनाशक खिलाने का आरोप, सात पर मामला दर्ज

कार की मांग पर ससुरालियों ने जान लेने की कोशिश? पीड़िता अस्पताल में भर्ती

बरहन (आगरा)। दहेज में कार न मिलने पर एक नवविवाहिता के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उस पर दबाव बनाने के लिए न केवल मारपीट की, बल्कि जान से मारने की नीयत से कीटनाशक गोलियां तक खिलाने का प्रयास किया। पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, बरहन कस्बे की टीचर्स कॉलोनी निवासी प्रवीण कुमार ने पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी अग्रिमा कुलश्रेष्ठ का विवाह 29 जनवरी 2024 को मयंक कुलश्रेष्ठ, निवासी ई-95 पार्ट एच, अग्रनगंज किशनगढ़ (अजमेर), से हुआ था। प्रवीण कुमार का कहना है कि शादी के कुछ ही समय बाद ससुराल पक्ष ने कार की मांग शुरू कर दी और विरोध करने पर बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा। परिजनों के अनुसार, उसे कई बार भूखा रखा गया और मारपीट भी की गई।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि 30 अक्टूबर की दोपहर पति और सास ने कथित रूप से गेहूं को सुरक्षित रखने के लिए उपयोग होने वाली कीटनाशक गोलियां जबरन खिलाकर उसकी जान लेने का प्रयास किया। पीड़िता ने किसी तरह फोन कर अपने पिता को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग पहुंचे और उसे उपचार के लिए जयपुर स्थित अस्पताल ले गए।

थाना प्रभारी बरहन के मुताबिक, पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पति, सास, देवर और ननद सहित कुल सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments