15.8 C
Agra
Homeआगरादरगाह में चादरपोशी से लेकर सरकार पर तीखे वार तक: आगरा पहुंचे...

दरगाह में चादरपोशी से लेकर सरकार पर तीखे वार तक: आगरा पहुंचे अखिलेश यादव का बड़ा बयान

अखिलेश यादव ने साधा सरकार पर निशाना, बोले – सरकार ताकतवर हो, उद्योगपति नहीं

आगरा के फतेहपुर सीकरी स्थित हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर शनिवार दोपहर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा सांसद डिंपल यादव और अभिनेत्री जया बच्चन के साथ चादरपोशी कर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच करीब 1:30 बजे दरगाह पहुंचकर उन्होंने अकीदत के साथ रस्म अदा की।

दरगाह के बाहर मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंडिगो जैसी घटनाओं से सबक लेना चाहिए। सरकार को मजबूत होना चाहिए, लेकिन उद्योगपतियों को जरूरत से ज्यादा ताकत देने का नतीजा ऐसी घटनाओं के रूप में सामने आता है। अगर कोई जानबूझकर गलत कर रहा है तो उस पर सख्त नजर रखनी होगी।

उन्होंने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को याद करते हुए संविधान को “किस्मत की किताब” बताया और कहा कि यही संविधान हमें आरक्षण और अधिकार दिलाता है तथा बहन-बेटियों की सुरक्षा और सम्मान की गारंटी देता है।

एसआईआर को लेकर उन्होंने सरकार पर वोट कटवाने का आरोप लगाया और जनता से जागरूक होकर अपने वोट बनवाने की अपील की। आगरा की राजनीति पर बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार समीकरण बदलेंगे। अब भरोसे से ज्यादा काम पर जोर होगा। पार्टी सर्वे करा कर उन कार्यकर्ताओं को टिकट देगी जो जनता के बीच सक्रिय हैं और बेहतर काम कर रहे हैं।

आगरा की पहचान पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह शहर पिठे, ताजमहल, दरगाह और यहां के हुनरमंद लोगों की वजह से दुनिया भर में जाना जाता है। उन्होंने दावा किया कि इस बार आगरा समाजवादियों के पक्ष में ऐतिहासिक नतीजे देगा। मेट्रो परियोजना को सपा सरकार की देन बताते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार आज तक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे जैसी बेहतर सड़क नहीं बना पाई।

गंगा और यमुना की स्थिति पर भी टिप्पणी करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन हकीकत अलग है। यमुना को आचमन योग्य बताने वाले बयान पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि केसी घाट पर जाकर कोई आचमन करके दिखाए। साथ ही उन्होंने लखनऊ की तर्ज पर आगरा में भी रिवर फ्रंट विकसित करने का वादा किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments