22.8 C
Agra
Homeआगराजूता फैक्टरी से करोड़ों की चोरी

जूता फैक्टरी से करोड़ों की चोरी

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र स्थित रोजर शू इंडस्ट्रीज लिमिटेड में रविवार रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोर फैक्टरी की तिजोरी तोड़कर भारी मात्रा में नकदी के साथ सोने-चांदी और हीरे के जेवरात लेकर फरार हो गए। चोरी की पूरी घटना फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके बाद बटेश्वर से दो सगे भाइयों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने उनके पास से नकदी और जेवरात बरामद किए हैं। शुरुआती आकलन में चोरी गए माल की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

फैक्टरी की तिजोरी को बनाया निशाना
लाजपत कुंज निवासी फैक्टरी मालिक दीपक बुद्धिराजा के अनुसार, उनके घर में निर्माण कार्य चल रहा था, इसलिए परिवार दूसरी जगह रह रहा था। घर के कीमती जेवरात और नकदी सुरक्षा के लिहाज से फैक्टरी की तिजोरी में रखे गए थे। फैक्टरी में सुरक्षा गार्ड और कैमरे मौजूद थे, बावजूद इसके चोर छत के रास्ते अंदर घुसने में कामयाब रहे।

सीसीटीवी से खुला राज
सोमवार सुबह जब कर्मचारी फैक्टरी पहुंचे तो प्रथम तल का ताला टूटा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों से पूछताछ की और कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक युवक तिजोरी खोलते हुए नजर आया। पुलिस का कहना है कि कारोबारी ने पहले 55 लाख रुपये नकद चोरी होने की जानकारी दी थी, लेकिन जांच में यह रकम 65 लाख रुपये से अधिक होने की आशंका है। जेवरात की कीमत भी इससे कहीं ज्यादा बताई जा रही है।

कर्मचारी की भूमिका पर शक
पुलिस को संदेह है कि वारदात से पहले फैक्टरी के अंदर से ही रेकी की गई थी। नकदी और जेवरात की जानकारी सीमित लोगों तक ही थी, इसलिए कर्मचारियों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। यह भी जांच हो रही है कि चोर को अंदर घुसने में किसने मदद की। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और चोरी के बाकी सामान की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments