23.5 C
Agra
Homeदुनियाजी-20 में गुटरेस का बड़ा संदेश: वैश्विक संकटों से निपटने में आगे...

जी-20 में गुटरेस का बड़ा संदेश: वैश्विक संकटों से निपटने में आगे आएं सदस्य देश

जी-20 में गुटरेस का बड़ा संदेश: वैश्विक संकटों से निपटने में आगे आएं सदस्य देश
एंटोनियो गुटरेस, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव।

जोहान्सबर्ग में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटरेस ने विश्व समुदाय के लिए महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जी-20 समूह के पास अंतरराष्ट्रीय संकटों को कम करने और वैश्विक स्थिरता स्थापित करने की व्यापक क्षमता है। ऐसे में सदस्य देशों को अपनी शक्ति का उपयोग दुनिया की चुनौतियों को हल करने की दिशा में करना होगा।

विश्व पर मंडरा रहे खतरे

जोहान्सबर्ग पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत में गुटरेस ने संघर्ष, जलवायु बदलाव, आर्थिक अनिश्चितता, असमानता और वैश्विक सहयोग में आई गिरावट को मौजूदा हालात की प्रमुख वजह बताया। उन्होंने कहा कि यह समय नेतृत्व और दूरदृष्टि दिखाने का है, और जी-20 देशों को आगे बढ़कर निर्णायक कदम उठाने होंगे।

सैन्य खर्च से विकास प्रभावित

गुटरेस ने चेतावनी दी कि सैन्य बजट बढ़ने से विकास के लिए जरूरी संसाधन घटते जा रहे हैं। दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले जी-20 देशों के पास न केवल संकटों को नियंत्रित करने की क्षमता है, बल्कि समावेशी विकास सुनिश्चित कर आने वाली पीढ़ियों के लिए शांतिपूर्ण भविष्य तैयार करने की भी अहम जिम्मेदारी है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले दो दिनों में होने वाली बैठकों में सदस्य देश इन मुद्दों पर ठोस पहल करेंगे और वैश्विक समस्याओं को कम करने के लिए अपनी ताकत का सकारात्मक इस्तेमाल करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments