13.3 C
Agra
Homeदेशजालंधर में AAP नेता लक्की ओबोराय की दिनदहाड़े हत्या, गुरुद्वारे के बाहर...

जालंधर में AAP नेता लक्की ओबोराय की दिनदहाड़े हत्या, गुरुद्वारे के बाहर बरसाईं गोलियां

पंजाब के जालंधर शहर में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब आम आदमी पार्टी (AAP) के स्थानीय नेता लक्की ओबोराय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात मॉडल टाउन इलाके में गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई, जहां लक्की रोज की तरह मत्था टेकने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही लक्की गुरुद्वारे के बाहर पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। करीब 7 से 8 राउंड फायर किए गए, जिनमें से कई गोलियां उनके सीने और सिर में लगीं। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हमलावरों ने लक्की की कार पर भी गोलियां चलाईं, जिससे वाहन के शीशे पूरी तरह टूट गए। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और इन्वेस्टिगेशन टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, लक्की ओबोराय जालंधर के मॉडल टाउन क्षेत्र में रहते थे और युवा व सक्रिय नेता के रूप में जाने जाते थे। वे सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर लगातार सक्रिय रहते थे और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर पहुंचते थे। लक्की की पत्नी ने भी आम आदमी पार्टी की ओर से निगम चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लक्की, कैंट हल्का की इंचार्ज राजविंदर कौर थियाडा के करीबी माने जाते थे।

आप नेता गुरचरण सिंह चन्नी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि लक्की पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता था और उसकी हत्या बेहद चिंताजनक है। गौरतलब है कि इससे पहले भी पंजाब में इसी तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की भी कार के भीतर गोली मारकर हत्या की गई थी, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments