14 C
Agra
Homeदेशग्वालियर में कोहरे के बीच भीषण हादसा: ट्रक की टक्कर से एक...

ग्वालियर में कोहरे के बीच भीषण हादसा: ट्रक की टक्कर से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

घने कोहरे ने ली चार जिंदगियां: ग्वालियर में ट्रक-कार की जोरदार टक्कर

ग्वालियर में घने कोहरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। भिंड रोड हाईवे पर बंटू ढाबा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे और भिंड जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। परिवार भिंड से ग्वालियर की ओर जा रहा था। सुबह करीब 8 बजे जब उनकी कार बंटू ढाबा के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने कार में फंसे शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शुरुआती जांच में हादसे की वजह घना कोहरा और तेज रफ्तार बताई जा रही है। फिलहाल ट्रक चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। हादसे के चलते कुछ समय के लिए इलाके में यातायात भी बाधित रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments