12 C
Agra
Homeमनोरंजनगोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026: विजेताओं का ऐलान, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ का...

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026: विजेताओं का ऐलान, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ का दबदबा

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन लॉस एंजिल्स के प्रतिष्ठित बेवर्ली हिल्टन होटल में किया गया। इस बार भी अमेरिकन स्टैंड-अप कॉमेडियन और एक्ट्रेस निक्की ग्लेजर ने लगातार दूसरे साल इस इवेंट को होस्ट किया। समारोह में फिल्म और टीवी की दुनिया के बेहतरीन कलाकारों और प्रोजेक्ट्स को सम्मानित किया गया। इस साल पॉल थॉमस एंडरसन की फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ अवॉर्ड नाइट की सबसे बड़ी विजेता बनकर उभरी, जबकि ‘हैमनेट’ और ‘सिनर्स’ ने भी अहम कैटेगरी में जीत दर्ज की।

फिल्म कैटेगरी के प्रमुख विजेता

  • बेस्ट फिल्म (ड्रामा)हैमनेट
  • बेस्ट एक्ट्रेस (ड्रामा) – जेसी बकले (हैमनेट)
  • बेस्ट एक्टर (ड्रामा) – वैगनर मौरा (द सीक्रेट एजेंट)
  • बेस्ट फिल्म (म्यूजिकल/कॉमेडी)वन बैटल आफ्टर अनदर
  • बेस्ट एक्ट्रेस (म्यूजिकल/कॉमेडी) – रोज़ बर्न (इफ आई हैड लेग्स आई’ड किक यू)
  • बेस्ट एक्टर (म्यूजिकल/कॉमेडी) – टिमोथी चालमेट (मार्टी सुप्रीम)
  • बेस्ट डायरेक्टर – पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
  • बेस्ट स्क्रीनप्ले – पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – टेयाना टेलर (वन बैटल आफ्टर अनदर)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – स्टेलन स्कार्सगार्ड (सेंटिमेंटल वैल्यू)
  • बेस्ट ओरिजिनल सॉन्गगोल्डन (के-पॉप डेमन हंटर्स)
  • बेस्ट ओरिजिनल स्कोरसिनर्स
  • सिनेमैटिक और बॉक्स ऑफिस अचीवमेंटसिनर्स
  • बेस्ट एनिमेटेड फिल्मके-पॉप डेमन हंटर्स
  • बेस्ट नॉन-इंग्लिश फिल्म (ब्राजील)द सीक्रेट एजेंट

टीवी कैटेगरी के विजेता

  • बेस्ट ड्रामा सीरीजद पिट
  • बेस्ट एक्टर (ड्रामा) – नोआ वाइल (द पिट)
  • बेस्ट एक्ट्रेस (ड्रामा) – रिया सीहोर्न (प्लुरिबस)
  • बेस्ट म्यूजिकल/कॉमेडी सीरीजद स्टूडियो
  • बेस्ट एक्टर (कॉमेडी) – सेठ रोजन (द स्टूडियो)
  • बेस्ट एक्ट्रेस (कॉमेडी) – जीन्स स्मार्ट (हैक्स)
  • बेस्ट लिमिटेड सीरीजएडोलेसेंस
  • बेस्ट एक्टर (लिमिटेड सीरीज) – स्टीफन ग्राहम (एडोलेसेंस)
  • बेस्ट एक्ट्रेस (लिमिटेड सीरीज) – मिशेल विलियम्स (डाइंग फॉर सेक्स)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – ओवेन कूपर (एडोलेसेंस)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – एरिन डोहर्टी (एडोलेसेंस)
  • बेस्ट पॉडकास्टगुड हैंग विद एमी पोहलर
  • बेस्ट स्टैंड-अप कॉमेडी परफॉर्मेंस – रिकी गेरवाइस (मोरालिटी)

नॉमिनेशन में सबसे आगे कौन?

  • ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ को कुल 9 नॉमिनेशन मिले। यह गोल्डन ग्लोब्स के इतिहास में छठी ऐसी फिल्म बनी जिसे पांच से ज्यादा नॉमिनेशन और चारों एक्टिंग कैटेगरी में नामांकन मिला।
  • ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ को 8 नॉमिनेशन, जबकि
  • ‘सिनर्स’ को 7 नॉमिनेशन हासिल हुए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments