साहस और त्याग की प्रतिमूर्ति गुरु गोबिंद सिंह को जयंती पर श्रद्धांजलि, योगी ने किया स्मरण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि अन्याय और अधर्म के विरुद्ध गुरु गोबिंद सिंह का संघर्ष मानवता को सत्य, निष्ठा और निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर संदेश साझा करते हुए गुरु गोबिंद सिंह को महान संत, धर्मयोद्धा और साहस-त्याग की प्रतिमूर्ति बताया। उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना के लिए गुरु गोबिंद सिंह के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन और संदेश समाज के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेंगे।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि धर्म, मानवता, समानता और भाईचारे का जो मार्ग गुरु गोबिंद सिंह ने दिखाया, वह आज भी समाज को दिशा देने वाला प्रकाश-स्तंभ है।


